लंबित मामलों का निष्पादन जल्द करें : एसडीओ

बंशीधर नगर : बंशीधर नगर के अनुमंडलीय कार्यालय कक्ष मे एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने सभी प्रखंडों के अंचल पदाधिकारी व राजस्व कर्मचारी के साथ बैठक किया. बैठक में एसडीओ ने प्रखंडवार राजस्व कार्य का समीक्षा किया. इस दौरान उन्होंने सभी अंचल पदाधिकारी को समय अवधि के अंदर भूमि को म्यूटेशन करने का निर्देश दिया. उन्होंने […]

बंशीधर नगर : बंशीधर नगर के अनुमंडलीय कार्यालय कक्ष मे एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने सभी प्रखंडों के अंचल पदाधिकारी व राजस्व कर्मचारी के साथ बैठक किया. बैठक में एसडीओ ने प्रखंडवार राजस्व कार्य का समीक्षा किया. इस दौरान उन्होंने सभी अंचल पदाधिकारी को समय अवधि के अंदर भूमि को म्यूटेशन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अपने अपने अंचल में लंबित मामलों का निष्पादन एक सप्ताह के अंदर करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान बंशीधर नगर के अंचल पदाधिकारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों सुलसुलिया में हुए व्रजपात से हुए मौत पर मृतक के आश्रित को मिलने वाला लाभ से संबंधित अभिलेख तैयार कर दिया गया है.
बैठक में एसडीओ ने सभी सीओ को ग्राम में भूमि का विवरण ऑनलाइन करने का निर्देश दिया. बैठक में भवनाथपुर सीओ ने बताया कि अवैध रूप से अतिक्रमण के हटाने पर विधि व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गया. बैठक में अंचल पदाधिकारी वैभव कुमार सिंह, भवनाथपुर के विशाल कुमार, सगमा धुरकी के देवानंद राम, रमना के दयानंद करजी सहित सभी प्रखंड के अंचल निरिक्षक व राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >