विधायक ने किया प्रिटिंग प्रेस का उदघाटन
गढ़वा : नगर परिषद गढ़वा स्थित तिवारी रेस्ट हाउस के पास कृष्णम कार्ड्स एंड प्रिंटिंग प्रेस खोला गया़ इसका उदघाटन गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने किया़ इस मौके पर उन्होंने कहा कि गढ़वा शहर में नये-नये प्रतिष्ठान का खोला जाना, इसके विकास का घोतक है़
शहर का फैलाव सभी ओर हो रहा है़ इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी, जिला परिषद उपाध्यक्ष रेखा चौबे, पूर्व सांसद घुरन राम, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश केसरी, नगर मंडल अध्यक्ष चंदन जायसवाल, विनय चौबे, ब्रजेश उपाधयाय, जगदीश्वर पांडेय, संजय तिवारी, रिंकू तिवारी, विकास तिवारी, बबलू दुबे, मिथलेश तिवारी, उमाकांत तिवारी, विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे़ इस मौके पर प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर कृष्णा कुमार चौबे ने कहा कि वे इस प्रतिष्ठान के माध्यम से लोगों को उचित सेवा देने का काम करेंगे़
