नौ साल में भी सपना रह गया अधूरा

वर्ष 2008 में हुआ था रंका में नक्षत्र वन का शिलान्यास पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है नक्षत्र वन रंका : रंका स्थित लोगवा पुल के पास बन रहे नक्षत्र वन नौ साल से अधूरा पड़ा हुआ है. तत्कालीन मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने वर्ष 2008 में नौ ग्रहों का आह्वान कर उन्हें […]

वर्ष 2008 में हुआ था रंका में नक्षत्र वन का शिलान्यास
पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है नक्षत्र वन
रंका : रंका स्थित लोगवा पुल के पास बन रहे नक्षत्र वन नौ साल से अधूरा पड़ा हुआ है. तत्कालीन मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने वर्ष 2008 में नौ ग्रहों का आह्वान कर उन्हें बैठा कर विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया था. पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने रंका में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नक्षत्र वन का शिलान्यास कराया था. तबसे नक्षत्र वन को पर्यटन के रूप में विकसित कर उन्हें सजाने व संवारने का काम शुरू कर दिया गया था.
सड़कें, जीव-जंतु को पानी पीने के लिएचेक डैम, पर्यटकों को ठहरने के लिए आवास भी बन गये थे. इसमें गेट भी लग गया था. लेकिन इसके बाद बीच में ही काम को बंद करा दिया गया.
तब से आज तक बंद पड़ा हुआ है. काम बंद हो जाने से चोरों ने आवास का दरवाजा- खिड़की, गेट तोड़ कर चुरा लिया. उल्लेखनीय है कि छह किमी की रेंज में फैले यह जगह पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थान है. यहां ऊंचे-नीचे हरित पहाड़ों की शृंखलाएं और दूर-दूर तक फैले हरे-भरे मैदान, कलकल करती नदियां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आकर्षक दृश्य उत्पन्न करती हैं. इस नक्षत्र वन बन जाने से झारखंड के अलावा छत्तीसगढ़, बिहार, यूपी व मध्यप्रदेश से आने-जाने वाले पर्यटक यहाँ पहुंचते और इसका आनंद लेते.
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए नक्षत्र वन में हिरण, बाघ सहित विभिन्न प्रकार के पशु-पक्षियों को रखने की योजना थी. इसके अलावा साज-सज्जा के लिए रंग-बिरंगे पेड़-पौधे फूल तथा पर्यटकों को बैठने के लिए शेड आदि का निर्माण करना था. लेकिन सरकार के उदासीनता के कारण नक्षत्र वन का निर्माण नहीं कराया जा सका.इससे यहां के लोगों की आकांक्षाएं धरी-की धरी रह गयी. पांच माह पूर्व गढ़वा उपायुक्त नेहा अरोड़ा ने नक्षत्र वन का निरीक्षण किया था. तब उन्होंने इसमें शीघ्र ही काम शुरू करने की बात कही थी. परंतु अभी तक नक्षत्र वन का शेष कार्य शुरू नहीं हुआ.
कार्य शीघ्र शुरू होगा : विधायक : इस संबंध में विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि इसका डीपीआर तैयार हो गया है. काम जल्दी शुरू हो जायेगा. जबकि पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण नक्षत्र वन का निर्माण नहीं कराया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >