भारत सरकार के उन्नत भारत अभियान व राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत रंभा शैक्षणिक संस्थान द्वारा पोषित गांव गीतिलता में एक दिवसीय ‘सामुदायिक संवाद एवं स्वच्छता अभियान’ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के तहत बीएड, डीएलएड, नर्सिंग, फार्मेसी व स्नातक के विद्यार्थियों व स्वयंसेवकों ने गोद लिये गांव गीतिलता में घर-घर जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया. अभियान के दौरान स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया, जिसमें नर्सिंग और फार्मेसी के विद्यार्थियों ने संक्रामक बीमारियों व स्वच्छता पर जोर दिया, वहीं अन्य विद्यार्थियों ने पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ भूपेश चंद्र डॉ सतीश कुमार, यूबीए कोआर्डिनेटर सूरज कुमार, डॉ दिनेश कुमार, डॉ किशन कुमार शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर शिखा सामंता, नर्सिंग के प्राध्यापक अबीर भट्टाचार्य तथा अन्य प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

गीतिलता मे कार्यक्रम का आयोजन. | Prabhat Khabar Network
Copied link
पोटका के गीतिलता गांव में उन्नत भारत अभियान के तहत स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य का संदेश दिया।