Ghatshila News : गालूडीह में पारिवारिक कलह से परेशान वृद्ध ने की आत्महत्या

तालाब किनारे पेड़ पर तार से फांसी लगा ली. हालांकि, तार टूटने से तालाब में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी.

गालूडीह. गालूडीह थानांतर्गत पाटमहुलिया के ऊपरडांगा टोला में रविवार को शिबू खामराई (65) ने दिलीप बिलकण्ड तालाब किनारे पेड़ पर तार से फांसी लगा ली. हालांकि, तार टूटने से तालाब में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, शिबू खामराई शनिवार की सुबह से लापता था. ग्रामीणों ने रविवार की सुबह तालाब में शव देखा. इसकी खबर फैलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. मृतक का बेटा कार्तिक खामराई परिजनों के साथ तालाब किनारे पहुंचा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया. थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने बताया कि शिबू खामराई ने आत्महत्या की है. मृतक पारिवारिक कलह से परेशान था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >