East Singbhum News : सबर युवक ने मां व चाचा पर चाकू से किया हमला, गंभीर

डुमरिया प्रखंड के रांगामाटिया गांव की घटना, हमलावर लक्षु सबर की तलाश कर रही डुमरिया पुलिस

डुमरिया. डुमरिया प्रखंड के रांगामाटिया गांव के जनताल टोला निवासी लक्षु सबर ने अपने चाचा नाधेई सबर (45) तथा अपनी मां मालती सबर (40) पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना मंगलवार रात की है. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. घायल नाधेई सबर ने बताया कि लक्षु सबर मेरे बड़े भाई स्व टिंकू सबर का पुत्र है. टिंकू सबर की मौत लगभग सात माह पहले बीमारी से हो गयी थी. टिंकू सबर की पत्नी मालती सबर है, जो अब नाधेई सबर के साथ ही पत्नी के रूप में रहती है, जबकि मालती का बेटा लक्षु सबर अलग रहता है. मंगलवार शाम को लक्षु सबर शराब पीकर गाली गलौज करते हुए अपनी मां मालती सबर पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले से मालती सबर का दाहिना हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया. मालती सबर को बचाने के लिए जब नाधेई सबर गया, तो लक्षु ने उनकी पीठ पर दो बार चाकू घोंप दिया. इससे नाधेई सबर लहूलुहान हो गया. घटना की सूचना ग्राम प्रधान को दी गयी. ग्राम प्रधान ने डुमरिया पुलिस को सूचित किया. प्रशासन दोनों घायलों को रात लगभग 12 बजे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया. डुमरिया सीएचसी में दोनों का इलाज चल रहा है. डुमरिया पुलिस हमलावर लक्षु सबर की तलाश में जुट गयी है. लक्षु ने किस कारण दोनों पर हमला किया, इसका पता नहीं चल सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >