बहरागोड़ा.
बहरागोड़ा के कई ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें बरसात के बाद पूरी तरह जर्जर हो गयी हैं. कई सड़कें आज भी वर्षों से अधूरी ही पड़ी हैं, जबकि सड़क मरम्मत को लेकर संबंधित विभाग पूरी तरह से मौन है. चौरंगी से महूलडांगरी, महेशपुर से गुहियापाल, मोहनपुर से रघुनाथपुर, इंचड़ासोल से केवला, बहरागोड़ा से गंडानाटा और मालबांधी से डोमजुड़ी जैसी कई महत्वपूर्ण सड़कें जर्जर हालत में हैं. ये मुख्य सड़कें सीधे बहरागोड़ा से जुड़ी हैं, जहां से स्वास्थ्य सेवा और प्रखंड कार्यालय तक पहुंचना पड़ता है.सड़कों पर निकले नुकीले पत्थर
सड़कें नुकीले पत्थरों से भरी हुई हैं, जिससे वे लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं. बरसात के बाद सड़क गड्ढों में तब्दील हो गयी है और कई जगह अधूरी पड़ी होने के कारण लोग यातायात के दौरान गिरकर जख्मी हो जा रहे हैं. स्थानीय निवासियों ने सड़कों की मरम्मत के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग की है ताकि उनकी आवाजाही में सुविधा हो सके. लोगों ने बताया कि जनप्रतिनिधि गांव के दौरे के दौरान कई बार इस समस्या से अवगत हो चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं हुआ है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
