East Singhbhum News : राजदोहा गांव के पास टेंपो और बाइक में सीधी भिड़ंत, 5 गंभीर

जादूगोड़ा-नरवा मुख्य सड़क पर हुई दुर्घटना, घायलों की पहचान में जुटी पुलिस

जादूगोड़ा . जादूगोड़ा-नरवा मुख्य सड़क पर राजदोहा गांव के समीप शनिवार को एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना हो गयी. एक टेंपो और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद सड़क पर काफी देर तक चीख-पुकार मची रही. प्रत्यक्षदर्शियों और जानकारी के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब बाइक सवार जादूगोड़ा से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे और विपरीत दिशा नरवा की ओर से टेंपो आ रही थी. राजदोहा गांव के पास दोनों वाहनों की रफ्तार अधिक होने के कारण सीधी भिड़ंत हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और टेंपो दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता की मिसाल पेश की. पुलिस के आने का इंतजार किए बिना ग्रामीणों ने सभी पांचों घायलों को वाहनों से निकाला और तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की स्थिति चिंताजनक है. समाचार लिखे जाने तक घायलों के नाम और पते की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर बढ़ती रफ्तार और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >