East Singbhum news : टेंपो और बाइक में भिड़ंत, छात्र की मौत, दो साथी घायल

बेलटांड़ -रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर पहाड़पुर के पास हुई दुर्घटना

तीनों दोस्त एक ही बाइक से हाथीखेदा मंदिर जा रहे थे चांडिल सिंहभूम कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था बादल पटमदा. बोड़ाम थाना के पहाड़पुर गांव में गुरुवार सुबह सड़क दुघर्टना में युवक की मौत हो गयी, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बोड़ाम पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. यहां बादल सिंह (21) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. दोनों घायलों का इलाज जारी है. बेलटांड़ -रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर पहाड़पुर गांव के पास यह दुर्घटना घटी. नीमडीह थाना के चालियामा गांव से एक बाइक पर सवार होकर तीनों युवक लावजोड़ा हाथीखेदा मंदिर जा रहे थे. पहाड़पुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही टेंपो से बाइक की टक्कर हो गयी. इसके बाद तीनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए. घटना के बाद टेंपो चालक फरार हो गया. बताया जा रहा है कि मृतक चालियामा पंचायत की मुखिया मंगली सिंह का इकलौता पुत्र था, जो सिंहभूम कॉलेज चांडिल में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था. घायलों में रवि रजक व मदन सिंह शामिल हैं. बोड़ाम पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी ली. टेंपो चालक के बारे में पुलिस पता लगाने में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >