East Singhbhum News : स्वदेशी सम्मेलन 13 को, बाबूलाल मरांडी होंगे शामिल

भाजपा के बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अध्यक्षता में शुक्रवार को बहरागोड़ा व बरसोल मंडल की बैठक हुई.

बहरागोड़ा.

भाजपा के बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अध्यक्षता में शुक्रवार को बहरागोड़ा व बरसोल मंडल की बैठक हुई. यहां निर्णय हुआ कि 13 अक्तूबर को बहरागोड़ा के बैद्यनाथ पैलेस में आत्मनिर्भर भारत व स्वदेशी विषय पर सम्मेलन होगा.

इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य वक्ता होंगे. वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी व जिला प्रभारी बड़कुंवर गागराई विशिष्ट वक्ता होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव करेंगे. सम्मेलन का संयोजक रंजीत बाला व सह संयोजक देवदत्त साव को बनाया गया है. आत्मनिर्भर बन रहा है देश : बैठक में श्री गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बन रहा है. भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था है. विगत 11 वर्षों में देश की 25 करोड़ आबादी गरीबी रेखा से ऊपर उठी है. हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ी है. ट्रैक्टर निर्माण में भारत विश्व में पहले स्थान पर है. बैठक को सुमन कल्याण मंडल, रंजीत बाला, परमेश्वर हेम्ब्रम, गौर चंद्र पात्र, श्रीवत्स घोष व कमलकांत सिंह ने संबोधित किया. संचालन मंडल भक्तिश्री पांडा ने किया. मौके पर ज्योत्सनामई बेरा, कृष्णा पाल, काजोल महाकुड़, बिना पात्र, डोली मुर्मू, अर्चना दास, मंजुला पोलाई, प्रीतिका महापात्र, पूर्णिमा जेना, निहारिका मन्ना, मैना पैरा, कल्पना सीट, मिहिर दोलाई, राखोहरी मुखी, रामहरि कांड, देवव्रत दे, रूपेश सिंह, बाबी घोष, शत्रुघ्न धुली, देव मंडल, शिवशंकर माइति, दिवाकर शर्मा, निरंजन जाना, प्रदीप मिश्रा, सुभाष पात्र, धनंजय जाना, आनंद साव, कालीपद घोष, अपूर्व सुंदर दास, सुनील पैड़ा, सत्यबान पैड़ा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >