East Singhbhum News : मूर्ति का अनावरण आज, ‘रन फॉर आरडीएस’ भी

मऊभंडार में 10 किमी दौड़ में 2500 लोग लेंगे हिस्सा, फूलडुंगरी में शिबू सोरेन व रामदास की मूर्ति लगायी गयीं

घाटशिला.

पूर्व मंत्री रामदास सोरेन की जयंती पर एक जनवरी को घाटशिला में ‘रन फॉर आरडीएस’ और मूर्ति का अनावरण होगा. पावड़ा मैदान के समीप फूलडुंगरी हाइवे पर झामुमो संपर्क कार्यालय के पास शिबू सोरेन व रामदास सोरेन की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू ने बताया कि 1 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे प्रतिमा का अनावरण होगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन शामिल होंगे. प्रतिमा का निर्माण कोलकाता विश्वविद्यालय व सालबनी जामिनीकांत कॉलेज के प्रोफेसर प्रमित सीट के नेतृत्व में किया गया.

10 किमी की दौड़ लगायेंगे पुरुष व महिला, 15 हजार रुपये प्रथम पुरस्कार

‘रन फॉर आरडीएस’ का आयोजन रामदास सोरेन की जयंती पर मऊभंडार के आरडीएस फाउंडेशन, जमशेदपुर की ओर से किया गया है. यह लगभग 10 किमी की दौड़ होगी, जो घाटशिला से सुरदा मार्ग तक आयोजित की जायेगी. इस दौड़ में पुरुष व महिला प्रतिभागी अलग-अलग वर्गों में हिस्सा लेंगे. दोनों वर्गों में प्रथम पुरस्कार 15 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 7,500 रुपये, चतुर्थ पुरस्कार 5 हजार रुपये एवं पंचम पुरस्कार 4 हजार रुपये रखा गया है.

कोलकाता के कलाकार करेंगे जुंबा डांस

1 जनवरी को मऊभंडार मैदान में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक यह आयोजन चलेगा. ‘रन फॉर आरडीएस’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सोमेश चंद्र सोरेन शामिल होंगे. कोलकाता के कलाकारों की टीम जुंबा डांस करेगी. मौके पर झामुमो नेता जगदीश भकत, काल सरकार, रायसेन सोरेन, सतीश सीट, बाबूलाल मुर्मू, कंचन महतो, जितेंद्र दास, आनंद गोयल, सुशील मार्डी, चंचल सरकार, सत्यजीत कुंडू आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >