मुसाबनी.
मुसाबनी प्रखंड के पारुलिया पंचायत के श्रीमतडीह गांव की ढाई साल की सिनी कुमारी की दायीं आंख बाहर निकल गयी है. आंख से लगातार पानी निकलने व पीड़ा के कारण वह परेशान है. गरीबी से विवश पिता इलाज नहीं करा पा रहा हैं. परिवार ने प्रशासन और सामाजिक लोगों से बच्ची के इलाज में मदद की गुहार लगायी थी. प्रभात खबर ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की. इसके बाद डीसी कर्ण सत्यार्थी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्ची का बेहतर इलाज कराने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया. सोमवार को बच्ची को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
