जेवियर स्कूल में साइंस चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित
जेवियर स्कूल में साइंस चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित
जादूगोड़ा.
जेवियर पब्लिक स्कूल, डोरकासाईं में मंगलवार को कक्षा आठवीं से कक्षा दसवीं के बच्चों के बीच सीबीएसइ साइंस चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता के राउंड-1 के तहत बच्चों को च्वाइश के अनुसार प्रश्न दिये गये. सीबीएसइ के निर्देशानुसार हर कक्षा से टॉप-2 विद्यार्थियों को चुना गया. विजेता बच्चे अब राउंड-2 में भाग लेंगे. प्रतियोगिता का आयोजन प्रिंसिपल राजीव रंजन के नेतृत्व में हुआ. उन्होंने कहा सीबीएसइ की तरफ से यह एक अच्छी पहल है. प्रतियोगिता से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी