East Singhbhum News : घाटशिला में जमीन पर उतरेंगी करीब 1600 करोड़ की योजनाएं

उम्मीद-2026 : घाटशिला अनुमंडल एजुकेशन हब बनेगा

घाटशिला.

साल 2026 में घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में करीब 1600 करोड़ रुपये की योजनाएं जमीन पर उतरेंगी. घाटशिला एजुकेशन हब बनेगा. पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, डिग्री, पॉलटेक्निक, आइटीआइ कॉलेज की सौगात मिलेगी. सुवर्णरेखा समेत कई नदी-पहाड़ी नाले पर पुल बनने से आम लोगों का जीवन आसान होगा. वहीं, व्यापार बढ़ेगा. उक्त योजनाओं की स्वीकृति मंत्री रहते रामदास सोरेन के कार्यकाल में पारित हो चुका है. अब 2026 में जमीन पर उतरेगा. अधिकतर योजनाओं की डीपीआर तैयार है. आधारशिला रखने के साथ काम शुरू होगा. रामदास सोरेन के निधन के बाद उनके पुत्र सोमेश सोरेन विधायक बने हैं. वे इन कामों को जमीन पर उतारने के लिए लगातार प्रयासरत हैं. मुख्यमंत्री समेत संबंधित विभाग के मंत्रियों से मिल कर योजना को जमीन पर उतारने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.

इन योजनाओं का काम शुरू

कई काम जमीन पर शुरू हो चुके हैं, जिसमें सुवर्णरेखा पर पुल, झारखंड-बंगाल को जोड़ने वाली सातगुड़ूम नदी में पुल का काम जारी है.

ये काम इस वर्ष शुरू होंगे

हेंदलजुड़ी में ट्राइबल विवि, मुसाबनी में सिंदरी के बाद झारखंड का दूसरा सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज का काम इस वर्ष जमीन पर शुरू होगा. जमीन अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है. नक्शा बन चुका है. डीपीआर तैयार है. चाकुलिया, मुसाबनी, पोटका में डिग्री कॉलेज, पॉलेटेक्निक, आइटीआइ कॉलेज की स्वीकृति हो चुकी है. छात्रावास का निर्माण होगा. घाटशिला कॉलेज का कायाकल्प होगा.

2026 में ये योजनाएं जमीन पर उतरेंगी, डीपीआर तैयार

हेंदलजुड़ी में पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय : करीब 500 करोड़ रुपये

मुसाबनी में इंजीनियरिंग कॉलेज : 274 करोड़ रुपये

मुसाबनी, पोटका, चाकुलिया में डिग्री कॉलेज : 35-35 करोड़ रुपयेचाकुलिया, बहरागोड़ा और पटमदा में पॉलिटेक्निक कॉलेज : 135- 135 करोड़ रुपयेमुसाबनी में यदुनाथ बास्के थीम पार्क : 11 करोड़ रुपये

घाटशिला के कीताडीह में पार्क : 11 करोड़ रुपये (काम जारी)

बुरुडीह में पर्यटन उद्योग का विकास : 63 करोड़ रुपये (काम जारी)सुवर्णरेखा परियोजना के गालूडीह बराज के पास तटबंध निर्माण : 77.35 करोड़ रुपये (काम जारी)

झारखंड-बंगाल सीमा पर नरसिंहपुर में सातगुड़ूम नदी पर पुल : 9.5 करोड़ रुपये (काम जारी)

सातगुड़ूम नदी पर एमजीएम के दलदली और गालूडीह के रुगड़ीडीह के बीच पुल : साढ़े चार करोड़ रुपये (निर्माण जारी) घाटशिला के फूलडुंगरी से झाटीझरना तक सड़क निर्माण : 131 करोड़ रुपये (डीपीआर बनी)

घाटशिला कॉलेज का कायाकल्प और आधुनिकीकरण कार्य : 178 करोड़ रुपये

फूलडुंगरी का विभूति संस्कृति संसद भवन का जीर्णोद्धार : ~ 2 करोड़

धालभूमगढ़ के छोयड़ा में सुवर्णरेखा पर पुल : 25 करोड़ रुपये (काम जारी)

घाटशिला-गालूडीह में मांझी महाल भवन, तुपुनाय घाट, शेड : 40 लाख रुपये (काम जारी)

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >