करनडीह के रवि मुर्मू ने दूसरी बार एसडीपी दान किया

करनडीह गंईताडीह के आदिवासी युवा रवि मुर्मू ने दूसरी बार एसडीपी दान किया. हाल के दिनों में सुदूर गांव देहात के युवाओं में भी रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ी है. वे आगे बढ़कर रक्तदान भी कर रहे हैं.

जमशेदपुर.

करनडीह के गंइताडीह निवासी रवि मुर्मू ने जमशेदपुर ब्लड बैंक की आग्रह पर दूसरी बार एसडीपी दान किया. इस तरह रवि मुर्मू अब तक 24 बार रक्तदान कर चुके हैं. इनका ब्लड ग्रुप ओ पॉजीटिव है. नयी जिंदगी परिवार जमशेदपुर के सक्रिय सदस्य रवि मुर्मू ने बताया कि वह 73 बार रक्तदान कर चुके राजेश मार्डी से काफी प्रभावित हैं, इसलिए वे अब अपनी इच्छा से नियमित हर तीन या चार महीने पर एक बार रक्तदान जरूर करते हैं. इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के चिकित्सक डॉ एलबी सिंह भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >