East Singhbhum News : 50 मीटर दौड़ में राकेश महतो और म्यूजिकल चेयर रेस में राजवीर प्रथम

पटमदा में दिव्यांग बच्चों के बीच वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

पटमदा. पटमदा के जाल्ला स्थित बीआरसी प्रांगण में शनिवार को समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों के बीच वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें पटमदा के विभिन्न विद्यालयों से आये दिव्यांग बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में 50 मीटर रेस, 100 मी रेस, बॉल थ्रो, एप्पल रेस, म्यूजिकल चेयर एवं चित्रांकन आदि शामिल था.बीआरपी अवनि महांती, बीपीओ शकुंतला महतो, रिसोर्स शिक्षक बृहस्पति सोरेन व अरबिंद कुइला ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में बीपीओ श्यामापद गोप, शिक्षक मिहिर कुमार प्रामाणिक, जयदेव बोस, दशरथ महतो, आशालता दास, सोनाली घोष, भजहरी महतो, तापस पाल, बनमाली गोराई, कर्मू गोप आदि का सराहनीय योगदान रहा.

प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी

50 मीटर दौड़ (6- 11 आयु वर्ग) में राकेश महतो प्रथम, शुभ कर्मकार द्वितीय व हिमानी महतो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. 100 मीटर दौड़ (11-14) में सुखदेव कर्मकार प्रथम, समर महतो द्वितीय व तृतीय महेंद्र बेसरा, 20 मीटर एप्पल दौड़ (6-14) में शंकर दास प्रथम, पंकज महतो द्वितीय एवं अनूप महतो तृतीय, 30 मीटर एप्पल दौड़ (11-14) में राखाल सिंह प्रथम, पागलू माहली द्वितीय व विनोद हेंब्रम तृतीय, 10 मीटर बॉल थ्रो इन बकेट (6-11) में मनोज कर्मकार प्रथम, पिंकी महतो द्वितीय व पार्वती मल्लिक तृतीय, 15 मीटर बॉल थ्रो इन बकेट (11- 14) में मंगल सिंह प्रथम, अंजली टुडू द्वितीय व रति टुडू तृतीय, म्यूजिकल चेयर (6- 14) में राजबीर महतो प्रथम, प्रदीप महतो द्वितीय व प्रभाती सिंह तृतीय, लॉकेट पर्सन (6- 14) में अमृता रजवाड़ प्रथम, लक्ष्मी कुंभकार द्वितीय व साधना सिंह तृतीय. कार्यक्रम के अंत में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. वहीं, अन्य को सांत्वना पुरस्कार मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >