East Singhbhum News : कार्यों में पारदर्शिता लायें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सोमेश

विधायक ने कल्याण पदाधिकारी को ऊपर पावड़ा आवासीय विद्यालय की समस्याओं की सूची तैयार कर जिला कल्याण पदाधिकारी को भेजने का निर्देश दिया

घाटशिला. विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने गुरुवार को घाटशिला प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और अधिकारियों को योजनाओं में पारदर्शिता लाने के साथ-साथ कार्यों में तेजी लाने का कड़ा निर्देश दिया. विधायक ने प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जन वितरण प्रणाली, अबुआ आवास योजना और कल्याण विभाग के कर्मचारियों से सीधी जानकारी ली. उन्होंने स्पष्ट किया कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए. विधायक ने कल्याण पदाधिकारी को ऊपर पावड़ा आवासीय विद्यालय की समस्याओं की सूची तैयार कर जिला कल्याण पदाधिकारी को भेजने का निर्देश दिया. साथ ही क्षेत्र में विभाग की अधूरी और पूर्ण योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी. निरीक्षण के दौरान सड़क दुर्घटनाओं, पानी में डूबने और सर्पदंश से होने वाली मौतों के मुआवजा मामलों की जानकारी ली. ग्राम प्रधानों के लंबित मानदेय भुगतान पर चर्चा करते हुए विधायक ने अविलंब सूची तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा.

गंदगी देख बिफरे विधायक:

निरीक्षण के दौरान अंचल कार्यालय की छत पर जमा कचरे और जल जमाव की स्थिति देख विधायक ने नाराजगी जतायी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए परिसर की शीघ्र सफाई कराने का आदेश दिया. मौके पर बीपीआरओ जेपी पंडित, सुरेश कुजूर, मेघराज मुर्मू, कौशल किशोर के अलावा झामुमो नेता जगदीश भकत, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गाचरण मुर्मू, सोनाराम सोरेन, विकास मजूमदार, सुजय सिंह, मुखिया प्रफुल्ल हांसदा, बाबूलाल मुर्मू और रिंकू सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >