टीएमसी के पटमदा प्रखंड अध्यक्ष बने महेश्वर कुंभकार

टीएमसी पटमदा प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया. इसमें समस्याओं पर चर्चा की गयी.

पटमदा. पटमदा के लावा टोला कामारडीह में गुरुवार को ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की बैठक में संगठन का विस्तार किया गया. इसमें जिलाध्यक्ष संतोष महतो भी शामिल हुए. बैठक में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए पटमदा प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया. इसमें अध्यक्ष महेश्वर कुंभकार, उपाध्यक्ष राजू कुंभकार, महासचिव राजीव महतो, सचिव फुलचांद महतो व कोषाध्यक्ष महादेव महतो को चुना गया, जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में सुदाम कर्मकार, सुरेंद्र प्रमाणिक, चित्तरंजन महतो समेत अन्य कई लोगों को शामिल किया गया. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती को जीताने का संकल्प लिया. बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष महतो, उपाध्यक्ष कृष्ण सोरेन, महासचिव सोहेल परवेज, कुशल कुंभकार, जगन्नाथ कर्मकार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >