विधायक रामदास सोरेन घोड़ाबांधा आवास में बैठकर पार्टी को करेंगे मॉनिटरिंग

विधायक रामदास सोरेन दिल्ली से स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद घोड़ाबांधा आवास लौट आये हैं

विधायक स्वास्थ हो गुरुवार को घोड़ाबांधा स्थित आवास लौटे

जमशेदपुर.

झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सह घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन स्वास्थ्य लाभ लेकर दिल्ली से जमशेदपुर घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास पर लौट आये हैं. अब विधायक रामदास सोरेन घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास से राजनीतिक गतिविधियों की मॉनिटरिंग करेंगे. गुरुवार को झामुमो जिला समिति का एक प्रतिनिधिमंडल जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति के नेतृत्व में रांची स्थित आवास में विधायक रामदास सोरेन से मिला.प्रतिनिधिमंडल में प्रीतम हेंब्रम, सागेन पूर्ति, राकेश मुर्मू, मुमताजुद्दीन, जमिल अख्तर, कालीपोदो गोराई, सुनाराम सोरेन समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >