जादूगोड़ा : सूमो-बाइक में भिड़ंत, दो लोगों की मौत

जादूगोड़ा-नरवा मुख्य सड़क पर हादसा हुआ. जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी.

जादूगोड़ा.

जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के जादूगोड़ा-नरवा मुख्य सड़क (नरवा पुल के समीप) पर टाटा सूमो और बाइक में सीधी टक्कर हो गयी. जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, टाटा सूमो (जेएच-05एएन-2922) राजदोहा निवासी सह चालक यूबीसी मुखी नरवा से अपने गांव राजदोहा जा रहे थे कि नरवा पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक (जेएच-05-डीडी-2756) से टक्कर हो गयी. बाइक से परसुडीह थाना अंतर्गत तिरिल टोला निवासी संजय तमसाय (17) अपने दोस्त सनी हेमब्रम (23) राजदोहा साइड से अपने घर तिरिल टोला जा रहे थे. जादूगोड़ा थाना पुलिस ने दोनों युवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया.

कोट:

नरवा पुल पर टाटा सूमो व बाइक में जोरदार टक्कर हुई. जिसमें तिरिल टोला निवासी दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. दोनों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है. आगे की कार्यवाही चल रही है.

-अभिषेक कुमार, थाना प्रभारी, जादूगोड़ा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >