West Singhbum News : सड़क पहले से दुरुस्त, दोबारा निर्माण पर ग्रामीणों ने जताया विरोध

माटिहाना से चाकुलिया तक सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया

बरसोल. माटिहाना से चाकुलिया तक बन रही सड़क में अनियमितता बरते जाने पर जिप सदस्य फूलमनी मुर्मू, मुखिया राम मुर्मू और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना है कि जिस सड़क पर कोई गड्ढा तक नहीं था, उसे फिर से बनाने का क्या औचित्य है. 27 करोड़ की लागत से सड़क बन रही है. जिप सदस्य फूलमनी मुर्मू ने निर्माण में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सड़क पहले से अच्छी स्थिति में थी. अब जो निर्माण किया जा रहा है, वह घटिया स्तर का है. एक तरफ से सड़क बनते जा रही है, दूसरे तरफ उखड़ते जा रही है. इसमें कई खामियां हैं. दो-चार दिनों में ही यह सड़क फिर से खराब हो जायेगी. इसकी जांच करने की मांग की गयी है. इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर जल्द जांच की मांग करने की बात कही गयी. अहिल्या पातर, गौरी पातर, लुस्की टुडू, जोसना हेंब्रम, शमाली टुडू, बुधनी सोरेन, कोची पातर, सीता पातर, रुकी पातर, उत्तम पातर, राम पातर, तुतुल कुंडू, सोमनाथ राणा, रमेश मुर्मू, विश्वजीत राणा आदि ने लोगों ने भी ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि सही-सलामत सड़क को तोड़कर दोबारा निर्माण कराना जनता के पैसों की लूट है. कहा कि यह पूरी परियोजना से भ्रष्टाचार की बू आती है. इसलिए तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए. ग्रामीणों ने इस परियोजना को लेकर कई सवाल उठाये हैं. साथ ही परियोजना की जांच कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >