East Singhbhum News : बेहतर चिकित्सा का सशक्त माध्यम है स्वास्थ्य मेला : सोमेश सोरेन

घाटशिला. अनुमंडल अस्पताल में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन

घाटशिला.

घाटशिला अनुमंडल अस्पताल परिसर में शुक्रवार को उपाधीक्षक सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन सोरेन के नेतृत्व में मानसी प्लस व टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, बीडीओ यूनिका शर्मा, प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू, डॉ आरएन सोरेन ने मेला का उद्घाटन किया. मौके पर विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य मेला आम लोगों तक बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधा पहुंचाने का सशक्त माध्यम है. सरकार का लक्ष्य फाइलेरिया सहित सभी संक्रामक रोगों को जड़ से समाप्त करना है, जिसके लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है.

स्वास्थ्य मेला में कुल 21 स्टॉल लगाये गये थे, जहां लगभग 518 लोगों ने स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्राप्त की. गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य परामर्श दिया गया. विधायक ने विभिन्न स्थलों का जायजा लिया और शिशुओं को पोषण आहार दिया. मौके पर प्रमुख सुशिला टुडू, बीपीएम मयंक सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गाचरण मुर्मू, काजल डॉन, बाबूलाल मुर्मू, सुजय सिंह, आनंद गोयल, सुशील मार्डी, सब्यसाची चौधरी, जय सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >