East Singhbhum News : बुरुडीह डैम में छोड़ी गयीं 80 हजार मछलियां, मछुआरों को मिलेगा लाभ

जिला मत्स्य विभाग का मछली उत्पादन में बढ़ावा देने पर जोर

घाटशिला. घाटशिला प्रखंड के बुरुडीह डैम में बुधवार को मत्स्य विभाग ने कुल 80 हजार मत्स्य अंगुलिका छोड़ी. जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू और जिला मत्स्य पदाधिकारी अलका पन्ना की देखरेख में कार्यक्रम हुआ. जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि कुल 25 हजार ग्रास कार्प और 55 हजार आइएमसी (रोहू, कतला व मिरकाल) की अंगुलिकाएं डैम में छोड़ी गयी हैं. उन्होंने बताया कि प्राकृतिक जलाशयों में नियमित रूप से मत्स्य संचयन करने से मत्स्य उत्पादन बढ़ता है. स्थानीय मत्स्यजीवियों की आय में वृद्धि होती है. जिप सदस्य देवयानी मुर्मू ने कहा कि प्रतिवर्ष बुरुडीह डैम में मत्स्य विभाग अंगुलिका छोड़ता है. इससे क्षेत्र के मत्स्यजीवियों को रोजगार मिलता है. विभाग से उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है. मौके पर मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अमरेंद्र वर्मा, प्रफुल्ल सिंह, पराण मुर्मू, सैमसन मुर्मू, जॉन मुर्मू, गोबर्धन सिंह, सिंगराय मुर्मू, संजीव कुमार पाल, सपन कैबर्त समेत मत्स्यजीवी सहयोग समिति के कई सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >