East Singhbhum News : एसआइआर में तेजी लायें: एसडीओ

घाटशिला : एसडीओ ने 121 बूथों के बीएलओ व पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की

घाटशिला.

घाटशिला अंचल कार्यालय सभागार में शनिवार को सीओ निशांत अंबर की अध्यक्षता में प्रखंड के 121 बूथों के बीएलओ व पर्यवेक्षकों की बैठक हुई. इसमें घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र उपस्थित थे. उन्होंने बीएलओ व पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची से संबंधित मैपिंग के मामलों का शीघ्र निष्पादन करें. यदि किसी पुरुष मतदाता के स्थान पर महिला का फोटो या महिला के स्थान पर पुरुष का फोटो अंकित है, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर सुधारें. एसआइआर कार्यों में तेजी लायें. कहीं परेशानी आती है, तो अंचल कार्यालय में संपर्क करें.

उन्होंने पर्यवेक्षक तथा बीएलओ की बातें गंभीरता से सुनकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. एसडीओ ने कहा कि पहले उपलब्ध बूथ लिस्ट के आधार पर मतदाता सूची का मिलान करें. इसके बाद आने वाले दिनों में घर-घर जाकर सत्यापन कर त्रुटियों को दूर किया जाये.

दो दिनों में अधिक से अधिक मैपिंग करें बीएलओ : सीओ

मुसाबनी.

मुसाबनी प्रखंड कार्यालय में शनिवार को सीओ पवन कुमार ने प्रखंड के बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ बैठक की. इसमें प्रखंड के सभी 99 बूथों के बीएलओ व 10 सुपरवाइजर शामिल हुए. इसमें मतदान सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआइआर के कार्य की प्रगति की समीक्षा की गयी. बीएलओ को दो दिनों के अंदर अधिक से अधिक मैपिंग करने का निर्देश दिया. पवन कुमार ने कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में एसआइआर के तहत वर्ष 2025 की मतदाता सूची का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग और मिलान का कार्य किया जा रहा है. अब तक प्रखंड में लगभग 62% कार्य बीएलओ ने पूरा कर लिया गया है. बैठक में प्रधान सहायक मंगल हांसदा, महिला पर्यवेक्षिका मंजरी, नवीन भकत, कृष्णा चौधरी, आशीष पातल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >