East Singhbhum News : हाथी ने खाया कोंकादासा स्कूल के मिड डे मील का चावल-दाल

हाथी ने कालीपदो हांसदा व मितन सिंह की मिट्टी की घर की दीवार तोड़कर धान चट किया.

पटमदा.दलमा की तराई पर स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कोंकादासा स्कूल के मिड डे मील का चावल व दाल सोमवार देर रात किचन का दरवाजा तोड़कर एक हाथी खा गया. इसके साथ हाथी ने कालीपदो हांसदा व मितन सिंह के मिट्टी के घर की दीवार तोड़कर धान चट किया. इस घटना में घर के भीतर सोये हुए परिवार के लोग बाल-बाल बच गये. घटना की सूचना मंगलवार की सुबह गांव के सुशील सिंह ने स्कूल के शिक्षक गोवर्धन मुर्मू व वन विभाग के अधिकारी अपर्णा चंद्रा को दी. घटना की सूचना पाकर मौके पर प्रभारी फॉरेस्टर अंकित श्रीवास्तव, वृंदा सिंह, मनोज सिंह, कार्तिक के साथ कोंकादासा गांव पहुंचे. दलमा रेंजर अपर्णा चंद्रा ने कहा कि ग्रामीणों को मुआवजा व क्षतिपूर्ति को लेकर विभाग द्वारा पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन भरे गये हैं.

जादूगोड़ा में हाथी ने धान किया चट, जिप सदस्य ने भागकर जान बचायी

जादूगोड़ा.जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के डोमजुडी गांव में एक हाथी भूख मिटाने के लिए माझी टोला पहुंचा. जहां घर की खिड़की तोड़कर अंदर व आंगन में रखे धान को चट किया. इसके साथ रास्ते में बाधक बनी रास बिहारी दास के मिट्टी नुमा चहारदीवारी को तोड़ कर बगल में सो रहे जिला परिषद हिरण्यमय दास के लोहे के गेट को धक्का मार हाथी घर में प्रवेश कर गया. आंखों के सामने हाथी को गुजरते देख जिप हिरण्यमय दास ने भाग कर जान बचायी. वहीं, हाथी ने सीमेंट के दीवार को तोड़ सोलर पावर प्लांट होते हुए जमशेदपुर प्रखंड के खैरबानी में प्रवेश कर गया. घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है. मुखिया अनिता मुर्मू ने क्षेत्र के डीएफओ आलम अंसारी, जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल को घटना की जानकारी दी. इधर, पीड़ित परिवार महेश्वर मुर्मू व जिला परिषद हिरण्यमय दास ने वन विभाग से क्षतिपूर्ति देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >