East Singhbhum News : रक्तदान करने से शरीर रहता है स्वस्थ

पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला में शिविर आयोजित, 41 यूनिट रक्त संग्रह

पटमदा. पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना, उन्नत भारत अभियान व अन्वेषा संस्था जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इमसें 41 यूनिट रक्तसंग्रह किया गया. भीषण गर्मी के बावजूद कॉलेज के शिक्षक व विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. छात्राओं में हीमोग्लोबिन कम रहने के कारण ज्यादातर रक्त देने से वंचित रह गयीं. शिविर में अतिथि के रूप में मौजूद कॉलेज के सचिव चंद्रशेखर टुडू ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को जब खून की जरूरत होती है, तो ब्लड मिलना काफी मुश्किल हो जाता है. इसे ध्यान में रखते हुए सभी के सहयोग के लिए कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान महादान है, जरूर करें. सीओ डॉ राजेंद्र कुमार दास ने कहा कि सुदूर देहात क्षेत्र के कॉलेज में भी विद्यार्थियों द्वारा शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना काफी सराहनीय कार्य है. कार्यक्रम को अल्पना भट्टाचार्य एवं कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य कृष्णपदो महतो, प्रो विश्वनाथ महतो ने भी संबोधित किया. इस मौके पर अल्पना भट्टाचार्य, महावीर मुर्मू, गिरिजा प्रसाद मिश्र, बुद्धेश्वर महतो, सुनील वरण महतो, अनिल तुलसियान, पंचानंद महतो, अरुण कुमार, सरस्वती महतो, चंद्रशेखर महतो, विश्वनाथ महतो, माधुरी, गीता चक्रवर्ती, संगीता महतो, भारती दास, डाकमनी मुर्मू, लक्ष्मी टुडू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >