दलमा में 20 मई को होगा दिसुआ सेंदरा, दलमा राजा वन देवी-देवताओं से दिसुआ सेंदरा की मांगेंगे अनुमति

सेंदरा समिति की ओर से झारखंड, बंगाल, ओडिशा व बिहार के दिसुआ सेंदरा वीरों को गिरा सकम अर्थात पारंपरिक न्योता पत्र भेजा गया था.

दलमा बुरू सेंदरा समिति के आह्वान पर 20 मई को दिसुआ सेंदरा पर्व मनाया जायेगा. इसके मद्देनजर 18 मई यानी शनिवार को दलमा राजा राकेश हेंब्रम दलमा की तराई गांव फदलाेगोड़ा की पहाड़ी पर विशेष पूजा अर्चना करेंगे. वे शनिवार की शाम को पहाड़ी पर जाकर वन देवी-देवताओं का आह्वान करेंगे और उनसे दिसुआ सेंदरा मनाने की अनुमति मांगेंगे. गुरुवार को राकेश हेंब्रम ने बताया कि सेंदरा समिति की ओर से झारखंड, बंगाल, ओडिशा व बिहार के दिसुआ सेंदरा वीरों को गिरा सकम अर्थात पारंपरिक न्योता पत्र भेजा गया था. उनकी ओर दलबल के साथ आने की बात कही गयी है. इधर सेंदरा समिति की ओर से दिसुआ सेंदरा वीरों का फदलोगोड़ा स्थित गिपितीज टांडी अर्थात रात्रि विश्राम स्थल पर स्वागत की पूरी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

19 मई को दिसुआ सेंदरा वीरों का होगा जमावड़ा

दलमा में हर साल झारखंड, बंगाल, ओडिशा व बिहार से हजारों दिसुआ सेंदरा वीर आते हैं. इस वर्ष 19 मई को सुबह से दलमा की तराई गांव में सेंदरा वीरों का आना शुरू हो जायेगा. दलमा की तराई गांव फदलोगोड़ा, हलुदबनी समेत अन्य गांव में वे रात्रि विश्राम करेंगे और 20 मई को तड़के सुबह दलमा पहाड़ी पर शिकार खेलने के लिए कूच करेंगे.

विशु शिकार सेंदरा पर्व की चल रही तैयारी

दलमा में हर साल होने वाले विशु शिकार सेंदरा पर्व को लेकर तैयारी की जा रही है. इसके तहत वन विभाग ने सेंदरा पर्व मनाने वालों से अपील की है कि वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर प्रतीकात्मक तौर पर पर्व मनाये, पूजा करें, जानवरों का शिकार नहीं करें. पहले से ही जानवरों का शिकार होने के कारण काफी कमी जानवरों में आ चुकी है, उसी को देखते हुए नये सिरे से विचार करने की जरूरत है. हालांकि, अब शिकारियों की संख्या में काफी कमी आयी है. गुरुवार को मुख्य वन संरक्षक एसआर नातेश और डीएफओ दलमा डॉ अभिषेक कुमार ने बताया कि सामाजिक चेतना आयी है और लोग भी वन संरक्षण के प्रति जागरूक हुए है. वन विभाग ऐसे लोगों का हर संभव सहयोग करने को तैयार है. लेकिन शिकार करने से रोकने के लिए भी उपाय किये गये है.

11 जगहों पर चेकनाका बना, 6 डीएफओ और मजिस्ट्रेट भी तैनात

सेंदरा पर्व को लेकर वन विभाग पूरी तरह से अपना प्लान तैयार कर चुकी है. दलमा में जंगली जानवरों का शिकार ना हो इसके लिए वन विभाग दलमा आने वाले कुल 11 जगहों पर चेकनाका बना रही है. सभी चेकनाकों पर वन विभाग के अधिकारियों की तैनाती होगी जो शिकारियों को रोकेगी और अपील करेगी. विभिन्न जिलों के 6 डीएफओ भी दलमा में तैनात रहेंगे. 17 गश्ती पथ भी बनाया गया है. प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने 19 मई की दोपहर से 20 मई तक सेंदरा रोकने के लिए अधिकारी व कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की है. इसके तहत दारीशोल नाका, बहरागोड़ा 1, बहरागोड़ा चेकनाका, धालभूमगढ़ चेकनाका, कालीमंदिर, एनएच 33, घाटशिला, हाता नाका, देवघर (भिलाईपहाड़ी), दाहुबेड़ा चेकनाका, चांडिल रेलवे स्टेशन एवं रघुनाथपुर नीमडीह, भादुडीह नाका और गेरुआ में नाका बनाया गया है. इस दौरान यहां डीएफओ जमशेदपुर ममता प्रियदर्शी, डीएफओ चाईबासा सत्यम कुमार, डीएफओ कोल्हान वन प्रमंडल अभिषेक भूषण, डीओफओ पोड़ाहाट आलोक कुमार वर्मा, डीएफओ सरायकेला आदित्य नारायण, डीएफओ सामाजिक वानिकी प्रमंडल आरपी सिंह को तैनात किया गया है. सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले के मजिस्ट्रेट को भी तैनात किया गया है.

इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर में 20 मई को मनेगा सेंदरा पर्व, दलमा राजा राकेश हेंब्रम ने सेंदरा वीरों को बांटा खजूर पत्ते से बना पारंपरिक निमंत्रण पत्र ‘गिरा सकाम’

सेंदरा पर्व मनाने मेें वन विभाग व जिला प्रशासन भी करे मदद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >