दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर चांद-भैरव हूल गांवता के तत्वावधान में शंकरदा पंचायत भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन 4 अगस्त को किया जायेगा. शिविर के मुख्य अतिथि के रूप में 46-पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार को आमंत्रित किया गया है. आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में आयोजित होने वाले इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में विधायक संजीव सरदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उनका मानना है कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए. इस मौके पर भुगलू टुडू, वीरेंद्र बास्के, दुखु मरडी, सुधीर सोरेन, लोथरो टुडू, पप्पू मुर्मू आदि उपस्थित थे.
दिशोम गुरु की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर 4 को

आमंत्रण देते हुल गांवता के लोग. | Prabhat Khabar Network
Copied link
पोटका में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर 4 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।