East Singhbhum News : एमएसीपी मुद्दे पर संघर्ष को जारी रखने का निर्णय

गालूडीह में झारोटेफ की जिला स्तरीय बैठक हुई

गालूडीह.

गालूडीह के उलदा हाटचाली स्थित ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल में शनिवार को झारोटेफ पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंचानन महतो ने की. बैठक में जिला कार्यकारिणी के साथ सभी प्रखंडों की कार्यकारिणी और सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया. बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की सदस्यता पर चर्चा हुई. सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि सभी प्रखंड 8 फरवरी तक शत-प्रतिशत ऑनलाइन सदस्यता सुनिश्चित करेंगे. सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिला स्तर से प्रखंडों की जिम्मेदारी तय की गयी. शिक्षक संवर्ग की प्रमुख मांग एमएसीपी पर गंभीरता से विचार किया गया. इस मुद्दे पर लगातार संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया गया. वहीं, विभिन्न प्रखंडों में नव नियुक्त सहायक आचार्यों के स्वागत समारोह आयोजित करने और उन्हें विभागीय कार्यों में सहयोग देने पर सहमति बनी.

जिला टीम का पुनर्गठन अप्रैल में

बैठक में सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने, वर्ष 2015-16 में नियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को एक वेतन वृद्धि देने तथा महिला कर्मियों के विशेष अवकाश (एसएल) से जुड़ीं समस्याओं पर चर्चा हुई. इसके साथ झारोटेफ पूर्वी सिंहभूम जिला टीम के पुनर्गठन को अप्रैल 2026 में करने और आवश्यकता अनुसार प्रखंड टीमों के पुनर्गठन पर सहमति बनी. जिला कोषाध्यक्ष ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया. वर्ष 2026 की वार्षिक कार्यक्रम रणनीति पर चर्चा की गयी. बैठक में जिला सचिव उत्पल चक्रवर्ती, जिला कोषाध्यक्ष कार्तिक चंद्र गोप, महिला प्रकोष्ट जिला अध्यक्षा अनिता महतो, जिला मीडिया प्रभारी मो. साजीद, जिला उपाध्यक्ष देवाशीष दे, संयुक्त सचिव यामिनी कांत महतो, घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष सिद्धार्थ कुंडू , सचिव रतन लाल भगत, धालभूमगढ़ प्रखंड अध्यक्ष अम्बिका दास सहित जिला कार्यकारिणी सहित सभी प्रखंडो के प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >