बोड़ाम पुलिस ने अवैध शनराब भट्ठी तोड़ी

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बोड़ाम पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया.

पटमदा.

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बोड़ाम पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान सूचना के आधार पर कई दिनों से चल रहे सात नाला के समीप बढ़तल में एक अवैध शराब भट्ठी को तोड़ दिया. बोड़ाम थाना के एसआइ मजीद खान ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस के आने की सूचना मिलते ही अवैध शराब के कारोबार करने वाले व्यक्ति भागने में सफल रहे. उन्होंने बताया कि इस दौरान करीब दो सौ किलो महुआ जावा और शराब बनाने वाले सभी सामग्रियों को तोड़ कर विनष्ट कर दिया. उन्होंने बताया कि संचालक का पता लगाया जा रहा है. अभियान में एसआइ बिनोद टुडू आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >