East Singhbhum News : बांग्ला नाटक ‘अपराह्नेर आलो’ का हुआ मंचन, दर्शकों ने सराहा

घाटशिला. विभूति संस्कृति संसद में कविता दत्ता फाउंडेशन का जयंती समारोह

घाटशिला.

घाटशिला कॉलेज रोड स्थित विभूति संस्कृति संसद में शनिवार को कविता दत्ता फाउंडेशन का 71वां जयंती समारोह उल्लास के साथ मनाया गया. मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बांग्ला नाटक ‘अपराह्नेर आलो’ का मंचन किया गया. दर्शकों ने नाटक के प्रभावशाली अभिनय, सशक्त संवाद और भावनात्मक प्रस्तुति की जमकर सराहना की. कलाकारों की कला और मंचन को यादगार बताया. कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिका स्व कविता दत्ता के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर हुई.

इसके पूर्व अतिथियों ने बांग्ला साहित्यकार विभूति बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. कार्यक्रम को लेकर विभूति संस्कृति संसद भवन को आकर्षक लाइटिंग से सजायी गयी थी. कार्यक्रम में विभूति संस्कृति संसद के अध्यक्ष देवी प्रसाद मुखर्जी, महासचिव मिट्ठू विश्वास, कविता दत्ता फाउंडेशन के संचालक अनूप दत्ता, डॉ रत्ना मुखर्जी, जमशेदपुर की समाजसेवी अपूर्वा घोष समेत अन्य उपस्थित थे. मौके पर देवी प्रसाद मुखर्जी ने कहा कि कविता दत्ता फाउंडेशन समाज हित में निरंतर बेहतर कार्य कर रहा है. विभूति संस्कृति संसद हर स्तर पर फाउंडेशन को सहयोग देने के लिए तत्पर है. फाउंडेशन के संचालक अनूप दत्ता ने कहा कि संस्था संस्कृति, सभ्यता और बांग्ला शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करेगी. स्पष्ट किया कि फाउंडेशन का उद्देश्य किसी प्रकार का निजी लाभ नहीं, बल्कि जनहित में कार्य करना है. समारोह के दौरान कविता दत्त फाउंडेशन की ओर से कई विशिष्ट लोगों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया गया. देर रात्रि में बांग्ला नाटक अपराह्नेर आलो का मंचन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. नाटक का निर्देशन डॉ प्रसेनजीत कर्मकार, इंद्रो राय एवं सुजन सरकार ने किया. मंचन में सुशांत सीट, अम्लान राय, ज्योति मलिक सहित अन्य कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय किया. मौके पर मुख्य रूप से डॉ देवदूत सोरेन, धनंजय माझी, सत्यजीत सीट, दुर्गापदो हटुई, दीप्ति कुयला, बापिन चौधरी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >