East Singhbhum News : बच्चियों को माहवारी स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में चला रूआर बैक टू स्कूल अभियान

पटमदा.

रूआर बैक टू स्कूल अभियान के तहत शनिवार को एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा में माहवारी स्वच्छता व जेंडर उन्मुखीकरण का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ मिथिलेश कुमार ने बच्चों को बताया कि स्कूल रूआर के माध्यम से बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, वहीं किशोरी बच्चियों में माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता जरूरी है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड के पैडमैन के नाम से प्रसिद्ध निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार ने बच्चों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी. इस दौरान छात्राओं को विस्तार से बाल विवाह के दुष्प्रभाव, बालिकाओं की शिक्षा से समाज में आने वाले परिवर्तन, किशोरी व महिला स्वास्थ्य में माहवारी स्वच्छता व उचित पोषण की भूमिका, सेनेटरी पैड का उपयोग, माहवारी के दौरान होने वाले दर्द से निवारण के लिए उपाय इत्यादि मुद्दों पर चर्चा की. कार्यक्रम के सफल आयोजन में विज्ञान शिक्षिका डॉली डे, नोडल शिक्षिका अनीता मुर्मू, अल्पा रोशनी बाखला, दिनेश अधिकारी व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >