East Singhbhum News : पुरुष में बागबेड़ा के बबलू और महिला वर्ग में धनबाद की अनिता दास विजेता

पूर्व मंत्री की जयंती पर ‘रन फॉर आरडीएस’, 1350 से अधिक युवक-युवतियों ने लगायी दौड़

घाटशिला.

पूर्व मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन की जयंती पर गुरुवार को मऊभंडार फुटबॉल मैदान में आरडीएस फाउंडेशन के तत्वावधान में दौड़ेगा घाटशिला ””””रन फॉर आरडीएस’ मैराथन का भव्य आयोजन किया गया. 10 किमी की इस मैराथन दौड़ में झारखंड के विभिन्न जिलों से आये लगभग 1350 युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, स्व. रामदास सोरेन की धर्मपत्नी सूरजमनी सोरेन तथा घाटशिला एसडीओ सुनील चंद्र ने संयुक्त रूप से आरडीएस फाउंडेशन का झंडा दिखाकर किया. इसके पूर्व अतिथियों ने स्व. रामदास सोरेन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की. दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की.

मऊभंडार ताम्र प्रतिभा मैदान से हुई दौड़ की शुरुआत

दौड़ की शुरुआत मऊभंडार ताम्र प्रतिभा मैदान से हुई, जो सुरदा मार्ग होते हुए पुनः ताम्र प्रतिभा मैदान में संपन्न हुई. पूरे मार्ग में प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. आयोजन स्थल पर अतिथियों व पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत बुके व आरडीएस स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर और ऑडियो माध्यम से स्व. रामदास सोरेन के जीवन, उनके सामाजिक संघर्ष और ग्राम प्रधान से लेकर मंत्री बनने तक की यात्रा को प्रदर्शित किया गया, जिसे देखकर लोग भावुक हो उठे. कार्यक्रम का संचालन उत्पल पातर ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >