East Singbhum News : गालूडीह बराज रेलवे फाटक के पास बनेगा ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी मुक्ति

ओवरब्रिज की स्वीकृति मिलने की खुशी में ग्रामीणों ने मिठाई बांटी

गालूडीह. गालूडीह-राखामाइंस सेक्शन के बीच में किमी 224/01-03 पर लेवल क्रॉसिंग नंबर 127 (गालूडीह बराज रेलवे फाटक) के बदले एक आरओबी (ओवरब्रिज) निर्माण की स्वीकृत मिली है. इसे लेकर शनिवार को मुसाबनी प्रखंड के प्रमुख रामदेव हेंब्रम के नेतृत्व में गालूडीह बराज फाटक के पास ग्रामीणों के बीच मिठाई बांटकर खुशियां मनायी. रेलवे के प्रति आभार जताया. ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होगी. लोगों को लंबे समय से गालूडीह बराज में ओवरब्रिज निर्माण का इंतजार था. फाटक से हर दिन बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं. थर्डलाइन का निर्माण होने के बाद फाटक बहुत देर तक बंद होने के कारण बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते थे. यह फाटक नेशनल हाइवे, स्कूल, अस्पताल, स्टेशन को जोड़ता है. ओवरब्रिज निर्माण होने से हजारों लोगों को फाटक बंद की समस्या से निजात मिलेगी. यह मार्ग जादूगोड़ा होते हुए चाईबासा और ओडिशा जाने का मुख्य मार्ग है. वहीं चाईबासा से गालूडीह होते हुए हाइवे से यह मार्ग जोड़ता है. इस मार्ग हजारों वाहन हर दिन गुजरते हैं. रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने से लोग परेशान थे. क्रॉसिंग पार कस्तूरबा स्कूल, सुवर्णरेखा परियोजना के कार्यालय, बराज डैम भी स्थित है. अब ओवरब्रिज बनने से हर किसी को सहूलियत होगी. इससे ग्रामीणों में खुशी है. मौके पर पूर्व पार्षद सुखलाल हेंब्रम, झामुमो पंचायत अध्यक्ष उपेन सिंह, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोपाल पटनायक, रंजीत, रोहित हांसदा और ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >