East Singhbhum News : ट्रैक्टर हादसे में मृत नाबालिग के परिजनों को ढाई लाख मुआवजा पर सहमति बनी

पोस्टमार्टम के बाद बोदा सबर के शव का अंतिम संस्कार हुआ

घाटशिला.

घाटशिला के प्रेमनगर ऊपर पावड़ा गांव के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में चेंगजोड़ा निवासी बोदा उर्फ छोटू सबर (17) की मौत हो गयी थी. घाटशिला पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उसके बड़े भाई चेपा सबर को सौंपा. गांव में अंतिम संस्कार किया गया. चेगजोड़ा-गहनडीह सबर टोला के प्रधान माधव सबर ने बताया कि परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक से पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग की थी. बाद में ढाई लाख रुपये पर सहमति बनी.

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सपन मुंडा ने कहा कि काशिदा पंचायत क्षेत्र में ट्रैक्टर चलाने वाले मालिकों को अपने चालकों और मजदूरों का बीमा कराना चाहिए. उन्होंने बताया कि प्रशासनिक पदाधिकारियों से इस संबंध में बातचीत होगी, ताकि भविष्य में किसी दुर्घटना की स्थिति में पीड़ित परिवार को बीमा का लाभ मिल सके. घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई चेपा सबर ने घाटशिला थाना में मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मौके पर वार्ड सदस्य बृजेश सोरेन, सीताराम सिंह, शशि मुर्मू, रवि सोरेन, गणेश सबर, सूरज सबर आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >