East Singhbhum News : शौच के बाद घर लौट रही वृद्धा की स्कूटी के धक्के से हुई मौत

नामाता शौच के बाद तालाब से अपने घर की ओर लौट रही थीं

घाटशिला. घाटशिला थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे पावड़ा सर्विस रोड स्थित ठाकुर गैरेज के पास तेज रफ्तार स्कूटी की चपेट में आने से पावड़ा निवासी 66 वर्षीय रतनी नामाता की मौत हो गयी.

परिजनों के अनुसार, रतनी नामाता शौच के बाद तालाब से अपने घर की ओर लौट रही थीं. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी. चालक मौके से फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एमजीएम (जमशेदपुर) और फिर वहां से रिम्स (रांची) रेफर कर दिया. दुर्भाग्यवश, रिम्स में भर्ती करने की कागजी प्रक्रिया के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

अज्ञात स्कूटी सवार के खिलाफ मामला दर्ज:

मंगलवार को शव को वापस लाकर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. घटना की सूचना पाकर घाटशिला थाना के एसआइ गौतम कुमार अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिलकर मामले की जानकारी ली. पुलिस ने अज्ञात स्कूटी सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतका अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी का भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी हैं. अस्पताल परिसर में उनके पुत्र गौरांगो नामाता, संजय नामाता, शंभू नामाता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इस घटना के बाद से पावड़ा गांव में मातम पसरा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >