मुसाबनी : आइआरएल के स्थायी मजदूरों का अप्रैल का वेतन एचसीएल ने बुधवार को बैंक खाते में भेज दिया. 24 मई को आइआरएल के पे रोल के करीब 12 सौ मजदूरों का वेतन बैंक में भेजा गया. वहीं ठेका श्रमिकों व गोल्डन रे के सुरक्षा कर्मियों का अप्रैल का वेतन भुगतान तकनीकी कारणों से नहीं हो पाया है. एचसीएल प्रबंधन ने कहा आइआरएल के ठेका कंपनी जिन्हें एचसीएल ने फार्म पांच जारी किया है, ऐसे ठेका कंपनी के ठेका कर्मियों का वेतन कागजात के आवश्यक जांच के बाद भुगतान किया जायेगा.
एचसीएल प्रबंधन ठेका कंपनियों व सुरक्षा एजेंसी के कागजातों की जांच कर रही है. जांच पूरी होते ही ठेका श्रमिकों व सुरक्षा कर्मियों का वेतन भुगतान कर दिया जायेगा. जानकारी हो कि अप्रैल का बढ़ा हुआ वेतन भुगतान की मांग पर 232 मजदूर धरने पर बैठे थे. सांसद, विधायक, उपायुक्त, एसएसपी की उपस्थिति में वार्ता के बाद समाप्त कराया गया था. वार्ता में एचसीएल ने 22 मई को अप्रैल का वेतन भुगतान करने की सहमति दी थी. एचसीएल मुख्यालय से वेतन भुगतान का आदेश मंगलवार रात को मऊभंडार पहुंचा.
