पटमदा बेलटांड़ चौक में बीडीअो, सीअो, थाना प्रभारी व पंचायत प्रतिनिधियों ने की सभा

पटमदा : कोल्हान के विभिन्न इलाकों में बच्चा चोरी की अफवाह फैला कर भीड़ का शिकार हो रहे लोगों की सुरक्षा के लिए बुधवार को स्थानीय प्रशासन द्वारा पटमदा के बेलटांड़ चौक में सभा की गयी. इस अवसर पर बीडीअो सच्चिदानंद महतो ने कहा कि बच्चा चोरी की अफवाह पर कोर्इ ध्यान न दे. कहा […]

पटमदा : कोल्हान के विभिन्न इलाकों में बच्चा चोरी की अफवाह फैला कर भीड़ का शिकार हो रहे लोगों की सुरक्षा के लिए बुधवार को स्थानीय प्रशासन द्वारा पटमदा के बेलटांड़ चौक में सभा की गयी. इस अवसर पर बीडीअो सच्चिदानंद महतो ने कहा कि बच्चा चोरी की अफवाह पर कोर्इ ध्यान न दे. कहा कि नये चेहरे देखे जाते है तो पुलिस को सूचना दे. निर्दोष लोगों को मार कर कानून के साथ खिलवाड़ न करे, कानून सभी के लिए बराबर है. कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है.

सभा को सीअो निवेदिता नियति, थाना प्रभारी महेंद्र कारमाली, बोड़ाम प्रमुख मेनका किस्कू, मुखिया खगेंद्र नाथ सिंह, मुखिया चंद्रशेखर टुडू, पूर्व पार्षद प्रदीप बेसरा, नील रतन पाल, राहुल अंसारी, साजित खान, जितु लाल मुर्मू, महेंद्र महतो, मंटु दत्ता, सरकार कालिंदी, किशोर सिंह, विंदावन दास आदि ने भी संबोधित किया. इसके अलावा पटमदा के विभिन्न चौक चौक-चौराहों पर भी सभा की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >