हल्दीपोखर : तीनों युवकों को किया सुपुर्द- ए- खाक

बच्चा चोरी की अफवाह में हत्या के विरोध में बंद रहा हल्दीपोखर पोटका : बच्चा चोर की अफवाह में मारे गये हल्दीपोखर के तीनों युवकों का शव शनिवार की देर रात कब्रिस्तान में दफना दिया गया. इनके जनाजे में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. रात को करीब साढ़े आठ बजे पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था […]

बच्चा चोरी की अफवाह में हत्या के विरोध में बंद रहा हल्दीपोखर

पोटका : बच्चा चोर की अफवाह में मारे गये हल्दीपोखर के तीनों युवकों का शव शनिवार की देर रात कब्रिस्तान में दफना दिया गया. इनके जनाजे में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. रात को करीब साढ़े आठ बजे पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच मो हलीम, सेराज खान एवं सज्जु के शव को हल्दीपोखर लाया गया. यहां से शव को अंतिम दर्शनार्थ सभी के परिजन अपने-अपने घर ले गये. इसके पश्चात शव को कारगिल बस्ती मैदान ले जाया गया. जहां हजारों की उपस्थिति में जनाजे की नमाज अदा करने के पश्चात कब्रिस्तान में दफना दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >