हाजिरी कटी, फांसी लगा ली अनुसेवक ने

सिमडेगा : विशेष प्रमंडल सिमडेगा में कार्यरत अनुसेवक विकास कुमार गिरि ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली. वह सलडेगा स्थित वैदेही भवन में किराये पर रहते थे. विशेष प्रमंडल सिमडेगा में कैशियर का भी काम करते थे. जानकारी के अनुसार, विकास कुमार अपने भाई की शादी में शामिल होने बिहार गये थे. गुरुवार को वह […]

सिमडेगा : विशेष प्रमंडल सिमडेगा में कार्यरत अनुसेवक विकास कुमार गिरि ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली. वह सलडेगा स्थित वैदेही भवन में किराये पर रहते थे. विशेष प्रमंडल सिमडेगा में कैशियर का भी काम करते थे.

जानकारी के अनुसार, विकास कुमार अपने भाई की शादी में शामिल होने बिहार गये थे. गुरुवार को वह सिमडेगा स्थित अपने कार्यालय पहुंचे, तो वरीय अधिकारियों ने 21 फरवरी से अनुपस्थित रहने का कारण पूछा. सूत्रों के अनुसार वरीय अधिकारियों ने विकास कुमार की तीन दिन की हाजिरी काट दी थी. इसी मामले को लेकर विकास कुमार की वरीय अधिकारियों से नोक -झोंक भी हुई.

इस बात से गुस्साये विकास कुमार ने दिन के 12 बजे अपने साथियों से कहा कि वह अपना डेरा जा रहे हैं. दोपहर 12.45 बजे के करीब कार्यालय का ही एक कर्मी विकास कुमार को बुलाने उनके घर गया. आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, तो उक्त कर्मी ने सीढ़ी के सहारे खिड़की से अंदर झांका. देखा कि विकास कुमार छत के हुक से कपड़ा के सहारे लटके हुए हैं. सूचना पर कार्यालय तथा आसपास के लोग जमा हो गये.

पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस के पहुंचने पर दरबाजा तोड़ कर शव को उतारा गया. विकास कुमार की मौत की खबर से कार्यालय कर्मियों में शोक व्याप्त हो गया. पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >