जमशेदुपर : पोटका के पूर्व विधायक अमूल्य सरदार का निधन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अमूल्य सरदार का निधन हो गया. अमूल्य सरदारझारखंड की द्वितीय विधानसभा के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा की टिकट पर 2005 में पहली बार विधायक चुने गये थे. उनके निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित कई प्रमुख लोगों ने शोक प्रकट किया […]

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अमूल्य सरदार का निधन हो गया. अमूल्य सरदारझारखंड की द्वितीय विधानसभा के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा की टिकट पर 2005 में पहली बार विधायक चुने गये थे. उनके निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित कई प्रमुख लोगों ने शोक प्रकट किया है.

49 वर्षीय अमूल्य सरदार का जन्म 23 अगस्त, 1968 को पोटका के कुंद्रु टोला में हुआ था. किसान पृष्ठभूमि के अमूल्य सरदार को हमेशा जनता के बीच रहना पसंद करते थे और वे रवींद्रनाथ टैगोर के साहित्य से विशेष रूप से प्रभावित थे. साधारण जीवन जीने वाले अमूल्य सरदार का प्रिय भोजन साग-भात था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >