आरपीएफ ने काशिदा से झोपड़ी हटायी

घाटशिला : घाटशिला के काशिदा रेलवे क्रॉर्सिग के पास से शनिवार की सुबह आरपीएफ ने एक महिला द्वारा बनायी जा रही झोपड़ी हटवा दी. आरपीएफ ने कहा कि रेल की भूमि का अतिक्रमण हो रहा है. इसके कारण रेल की अतिक्रमित भूमि खाली करायी जा रही है. आरपीएफ के जवान ने चाइना से बात की […]

घाटशिला : घाटशिला के काशिदा रेलवे क्रॉर्सिग के पास से शनिवार की सुबह आरपीएफ ने एक महिला द्वारा बनायी जा रही झोपड़ी हटवा दी. आरपीएफ ने कहा कि रेल की भूमि का अतिक्रमण हो रहा है. इसके कारण रेल की अतिक्रमित भूमि खाली करायी जा रही है.

आरपीएफ के जवान ने चाइना से बात की और उससे कहा कि वह रेल की भूमि अतिक्रमित नहीं करे. वह जहां रह रही है. वहीं रहे. महिला ने आरपीएफ से कहा कि वह दूसरे के घर में रहती है. वह गरीब है, इसलिए रेल की भूमि पर झोपड़ी बना रही थी. आरपीएफ ने उसकी झोपड़ी हटवा दी और महिला को कहा कि वह दोबारा रेल की भूमि अतिक्रमित नहीं करे, नहीं तो कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >