मैट्रिक के छात्र की असामयिक मौत से बारासती में मातम

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के बारासती गांव में मातम फैला है. गांव के छात्र नारायण दत्ता के निधन से न केवल उसके परिजन वरन गांव के लोग भी शोक में डूबे हैं. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि नारायण अब इस दुनिया में नहीं है. शनिवार को नारायण […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के बारासती गांव में मातम फैला है. गांव के छात्र नारायण दत्ता के निधन से न केवल उसके परिजन वरन गांव के लोग भी शोक में डूबे हैं. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि नारायण अब इस दुनिया में नहीं है. शनिवार को नारायण दत्ता का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में संपन्न हो गया. लोगों ने नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी.

उसके पिता देवदास दत्ता और मां पयना दत्ता का रो-रो कर बुरा हाल है. पुत्र के शोक में मां पत्थर की बूत बन गयी है. अन्य परिजन भी बिलख रहे हैं. शाम को विधायक विद्युत वरण महतो बारासती पहुंचे. वे स्व नारायण दत्ता के घर गये. शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी. घटना पर शोक जताया. इस मौके पर आदित्य प्रधान, परमेश्वर हेंब्रम आदि भी थे. विधायक श्री महतो ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सभी उनके साथ हैं. भाजपा नेता सरोज महापात्र भी पहुंचे. उन्होंने स्व नारायण के माता-पिता और अन्य परिजनों को सांत्वना दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >