प्राचीन रंकिणी मंदिर में चोरी
गालूडीह : गालूडीह प्राचीन रंकिणी मंदिर में 25-26 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. इससे भक्तों में नाराजगी है. सूचना पाकर गालूडीह के नये थानेदार कुलदीप राम दलबल के साथ पहुंचे और अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी.चोरों ने मां रंकिणी के मुख्य मंदिर के ग्रिल का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश किया और मां रंकिणी के मुकुट, हार, आंख, छाता आदि आभूषणों की चोरी कर ली.
चोर जाते-जाते दान पेटी भी उठा कर लेते गये. सुबह में मंदिर के मुख्य पुजारी विनय दास बाबाजी उठे, तो ताला टूटा पाया, तब पुलिस को सूचना दी. मंदिर के सह पुजारी ब्रजेंद्र घोषाल ने बताया कि चांदी के तीन आंख, चांदी के दो छाता, मुकुट, दो हार समेत चांदी और सोने के कई जेवरों की चोरी हुई है. सुबह में सूचना मिलने पर अनेक भक्त मंदिर पहुंचे और इस घटना पर नाराजगी जतायी.
