दुर्घटना नहीं, मेरे बेटे की हुई हत्या : सुखी

चाकुलिया के सूरज सोरेन दुर्घटना मामले में नया मोड़ घाटशिला : चाकुलिया थाना क्षेत्र के मालखाम गांव निवासी सुखी सोरेन ने पुत्र सूरज सोरेन की मौत के मामले में सुकुमार हांसदा और रावण बास्के के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. मंगलवार को डीएसपी को दिये गये आवेदन उन्होंने बताया है […]

चाकुलिया के सूरज सोरेन दुर्घटना मामले में नया मोड़

घाटशिला : चाकुलिया थाना क्षेत्र के मालखाम गांव निवासी सुखी सोरेन ने पुत्र सूरज सोरेन की मौत के मामले में सुकुमार हांसदा और रावण बास्के के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. मंगलवार को डीएसपी को दिये गये आवेदन उन्होंने बताया है कि सूरज 25 जनवरी 14 को मालखाम के रावण बास्के के साथ गया था.

26 जनवरी की सुबह सूरज सोरेन के सड़क दुर्घटना में मरने की खबर मिली. घटना से पूर्व सूरज तमिलनाडु में एक मेटल फैक्टरी में काम करने गया था. काम में दी गयी राशि सुकुमार हांसदा के खाता संख्या 32190271928 में भेजी जाती थी. पुत्र मकर पर्व में घर आया था तो सुकुमार ने उसे राशि नहीं दी. पुत्र ने खाते में 76 हजार रुपये भेजा था. इस राशि को लेकर गांव में पंचायत हुई थी. पंचायती में सुकुमार उपस्थित नहीं हुआ.

इसके कारण ग्राम प्रधान ने 26 जनवरी 14 की दोपहर में पंचायत बुलायी. इसी बात को लेकर सुकुमार और पुत्र के साथ बकझक हुई थी. उसने आवेदन में दावा किया है कि सुकुमार और रावण बास्के ने मिल कर एक सुनियोजित ढंग से उसके पुत्र की हत्या कर दी है. ऐसी सूचना थाना प्रभारी को भी सुखी ने दी थी पर कार्रवाई नहीं हुई. सुखी ने डीएसपी से जांच की जिम्मेदारी चाकुलिया थाना प्रभारी को देने और भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से राशि की निकासी रोकने का अनुरोध किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >