अनाज दिये बिना डीलर ने राशन कार्ड पर की इंड्री

जोड़ाम व बिरदह के लोग पहुंचे अंचल कार्यालय चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के बिरदह और जोड़ाम के ग्रामीण बुधवार को झाविमो नेता धनंजय करुणामय, बलराम महतो, मोहन माइती के नेतृत्व में अंचल कार्यालय पहुंचे. यहां सीओ सह प्रभारी एमओ गणेश महतो से डीलर की ओर से राशन नहीं देने की शिकायत की. ग्रामीणों ने कहा […]

जोड़ाम व बिरदह के लोग पहुंचे अंचल कार्यालय

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के बिरदह और जोड़ाम के ग्रामीण बुधवार को झाविमो नेता धनंजय करुणामय, बलराम महतो, मोहन माइती के नेतृत्व में अंचल कार्यालय पहुंचे. यहां सीओ सह प्रभारी एमओ गणेश महतो से डीलर की ओर से राशन नहीं देने की शिकायत की. ग्रामीणों ने
कहा कि इंद्र महिला मंडल जन वितरण दुकानदार अगस्त का अनाज दिये बगैर कार्ड में अनाज वितरण दर्शाया गया है.
ग्रामीण जब भी अनाज वितरण कराने की मांग करते हैं, तो डीलर आश्वासन देता है. ग्रामीणों ने कहा कि जल्द कार्डधारियों के बीच अनाज वितरण करायें, अन्यथा ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे. प्रभारी एमओ श्री महतो ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे मामले की जांच कर डीलर पर उचित कार्रवाई करेंगे. मौके पर रवि बास्के, अमूल्य पातर, श्यामा नायक, भानु मति बेरा, संध्या बेरा, सरिता बेरा, बुलू नायक, झरना बेरा, शुरू बेरा आदि ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >