बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज में 20 सितंबर को होने वाले छात्र संघ के चुनाव की तैयारी में झारखंड विकास छात्र मोर्चा ने भी कमर को कस लिया है. उम्मीदवारों के चयन के मसले पर संगठन लगातार बैठक कर रहा है. शीघ्र सभी छह सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जायेगी. झारखंड विकास मोर्चा के नेता समीर महंती ने कहा कि पार्टी का छात्र संगठन सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगा. इस चुनाव में झाविछामो एक शक्ति के रूप में उभरेगा.
उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की छीना झपटी चल रही है. इसलिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की गयी है. सभी छह उम्मीदवार तय कर लिये गये हैं. संगठन के छात्र चुनाव में जुट गये हैं. गांवों का दौरा कर प्रचार और प्रसार किया जा रहा है. श्री महंती ने कहा कि इस चुनाव में अभाविप के साथ गठबंधन की बातचीत चल रही थी. संगठन ने अकेले दम पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया.
