बडबिल प्रावि में अज्ञात लोगों ने की तोड.-फोड.

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र की जोड.सा पंचायत स्थित बड.बिल प्राथमिक विद्यालय में 31-1 फरवरी की रात अज्ञात लोगों ने तोड. फोड. की. शनिवार को सुबह स्कूल खुला तो बाथरूम, रसोई घर का ताला टूटा पाया. बाथरूम के दरवाजे भी टूटे थे. कुछ दिन पूर्व भी इस स्कूल में अज्ञात लोगों ने रात में स्कूल […]

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र की जोड.सा पंचायत स्थित बड.बिल प्राथमिक विद्यालय में 31-1 फरवरी की रात अज्ञात लोगों ने तोड. फोड. की. शनिवार को सुबह स्कूल खुला तो बाथरूम, रसोई घर का ताला टूटा पाया. बाथरूम के दरवाजे भी टूटे थे. कुछ दिन पूर्व भी इस स्कूल में अज्ञात लोगों ने रात में स्कूल के चापानल को तोड. डाला था. स्कूल के पिछवाड.े दिये गये चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया था. स्कूल के छत में लगे तड.ित चालक की भी अज्ञात लोगों को चोरी कर ली गयी थी.

हालांकि बीती रात तोड.-फोड. तो की गयी, परंतु स्कूल में किसी सामान की चोरी होने की सूचना नहीं है. ग्रामीणों ने बताया कि घटना की शिकायत स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार आचार्य और शिक्षक सुंदर घोष ने गालूडीह थाना की पुलिस से की है. ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश है. ग्रामीणों ने बताया कि विद्या के मंदिर में इस तरह की हरकत निंदनीय है. सूचना बीआरसी को भी दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >