ग्रामीण विकास मेला में कार्यक्रमों की मची धूम

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान में ग्रामीण विकास मेला के तत्वावधान में आयोजित 20 वें ग्रामीण विकास मेला के छठे दिन विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्रओं द्वारा कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गये. हजारों दर्शकों ने इनका लुत्फ उठाया. दोपहर तीन बजे वीणापानी संगीत निकेतन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. इसकेबाद किड्स […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान में ग्रामीण विकास मेला के तत्वावधान में आयोजित 20 वें ग्रामीण विकास मेला के छठे दिन विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्रओं द्वारा कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गये. हजारों दर्शकों ने इनका लुत्फ उठाया. दोपहर तीन बजे वीणापानी संगीत निकेतन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. इसकेबाद किड्स होम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. शाम को मुन्ना डांस ग्रुप द्वारा डांस धमाका प्रस्तुत किया गया. इसके बाद मुनमुन डांस अकादमी द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कल भी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के लोग जुटे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >