यूसिल सीएमडी से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

मुसाबनी : भादुआ क्लब भवन में लोकल कमेटी बागजांता माइंस एरिया की बैठक भादुआ के ग्राम प्रधान शोले हांसदा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बागजांता माइंस के गतिरोध के संबंध में यूसिल के सीएमडी डी आचार्या द्वारा दिये गये बयान पर चर्चा की गयी. जानकारी हो कि सीएमडी ने कहा था कि स्थानीय लोगों […]

मुसाबनी : भादुआ क्लब भवन में लोकल कमेटी बागजांता माइंस एरिया की बैठक भादुआ के ग्राम प्रधान शोले हांसदा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बागजांता माइंस के गतिरोध के संबंध में यूसिल के सीएमडी डी आचार्या द्वारा दिये गये बयान पर चर्चा की गयी. जानकारी हो कि सीएमडी ने कहा था कि स्थानीय लोगों के सहयोग नहीं मिलने पर खदान को बंद कर दिया जायेगा. बैठक में कमेटी के अध्यक्ष ठाकुरा हांसदा ने कहा कि माइंस प्रबंधन ने सीएमडी को गलत जानकारी दी है.

खदान के आस पास के ग्रामीण प्रबंधक को हमेशा साथ दिया है. आगे भी सहयोग करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रबंधन द्वारा स्थानीय लोगों के बदले कुछ बाहरी को रोजगार में लगाया गया है. इससे समस्या उत्पन्न हुई है. प्रबंधन बाहरी लोगों को हटा कर स्थानीय को बहाल करें, तो समस्या खत्म हो जायेगी. उन्होंने कहा कि जल्द कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल सीएमडी से मिल कर स्थिति से अवगत करायेगा.

निर्णय लिया गया कि खदान को किसी भी कीमत पर बंद होने नहीं दिया जायेगा. खदान संचालन करने के लिए कमेटी के पदाधिकारी गांवों में जाकर ग्रामीणों से मिल कर माइंस बचाने की अपील करेंगे और माइंस बंद होने के बाद होने वाली क्षति एवं माइंस के चलने से लाभ के संबंध में बताया जायेगा. बैठक में दखिन हेंब्रम, सुनील कुमार भकत, कान्हू मार्डी, अशोक पातर, चांदराय हांसदा, भीम मांझी, बैंकुंठ पातर, बलराम पातर, राम हांसदा, कासू हांसदा, लुकाय हांसदा, गोवर्धन आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >